Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभारत विकास परिषद की परिकल्पना स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत : शिवकुमार

भारत विकास परिषद की परिकल्पना स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत : शिवकुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद जौनपुर शाखा सर्वप्रथम प्रौढ़ साधना प्रकल्प के अंतर्गत हिन्दू साम्राज्य दिनोंत्सव का कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर बारीनाथ में आयोजित किया गया। शाखाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा शिवाजी महाराज को राज्याभिषेक के समय छत्रपति की उपाधि दी गई छत्रपति का अर्थ है संप्रभु और सर्वशक्तिमान। मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अविनाश ने शिवाजी महराज के जीवन का विस्तार से वर्णन किया। छत्रपति शिवाजीराजे भेसले भारत के एक महान राजा एवं रणनीतिकार थे जिन्होंने 1674 ई. में पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने मुगल साम्राज्य के  शासक औरंगजेब से संघर्ष किया। सन 1674 में रायगढ़ में उनका राज्याभिषेक हुआ। मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग प्रचारक रामेश्वर सिंह ने बताया कि उस समय हिन्दुओं को जागरूक करने के जगह-जगह रामलीला मंचन किया जाता था। नगर संघचालक धर्मवीर मोदनवाल ने हिन्दुओ को संगठित होने की बात कही। कार्यक्रम में प्रान्तीय नशा मुक्ति प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, अतुल जायसवाल, डा. ब्रहमेश शुक्ल, मनीष नारायण, सतेंद्र अग्रहरी, अतुल सिंह, अनिल जायसवाल, अजय गुप्ता, अजयनाथ, आनंद साहू, सुनील जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, मूलचन्द्र सेठ, मुन्ना लाल, सिद्धार्थ, जिलाजीत, संजीव शाह, अंशुमान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश गिरी, आभार रामरतन सोनी ने किया।