― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरभारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश : सीमा...

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था वाला देश : सीमा द्विवेदी

  • तमाम प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है जपपद, निवेश के लिये अनुकूल वातावरण  -राज्यमंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किये जाने वाले उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 मनाये जाने के निर्देश के क्रम में गुरूवार को जनपद में एक दिवसीय इंवेस्टर्स समिट का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। इंवेस्टर्स समिट का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक मड़ियाहूं डा. आरके पटेल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। अध्यापिका ज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरैनी जूनियर हाई स्कूल शाहगंज की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, महाराष्ट्रा, गुजरात, जनपद जौनपुर सहित आस पास के जनपदों के उद्यमी उपस्थित रहें। राज्यमंत्री ने जनपद में बड़े पैमाने पर निवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि इंवेस्टर्स समिट केन्द्र एवं प्रदेश के साथ ही जनपद के आर्थिक विकास के लिये मील का पत्थर साबित होगा। जनपद में रिंग रोड बनाये जाने के लिए डीपीआर बन गया है। केंद्रीय विद्यालय को स्थापना जल्द ही हो जाएगी, जिसकी वजह से जनपद में व्यापार करना अनुकूल होगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा कि निवेशक आपस में प्रतिस्पर्धा करते हुए अधिक से अधिक निवेश जनपद में करें, जिससे जनपद के लोगों को उनके शहर में ही रोजगार मिलने की वजह से जनपद में लोगों का पलायन रुकेगा। विधायक मड़ियाहूं द्वारा अपने सम्बोधन कहा गया कि बिना उद्योग के किसी भी क्षेत्र का विकास सम्भव नही हैं। विधायक शाहगंज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं उद्यमियों की सुरक्षा की गांरटी के चलते प्रदेश में बड़े-बड़े उद्यमी निवेश करने के लिये आ रहे है इसके लिए जनपद स्तर पर भी आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों सहित आये हुये उद्यमियों को आश्वस्त करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में प्रत्येक जनपदों की भाति जनपद जौनपुर में भी इसका आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि लगभग 3100 करोड़ के लगभग 85 एम0ओ0यूज0 निवेशको के द्वारा इंटेंड जारी किया गया था। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि आज के कार्यक्रम में कुल 25 ओर निवेशकों द्वारा इंटेंड कुल लगभग 416 करोड़ के साथ जनपद में कुल 110 एम0ओ0यू0 के कुल 3516 करोड़ का एम0ओ0यू0 हस्ताक्षर किए गये।             जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि निवेशकों को अच्छा माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह, एलडीएम उमाशंकर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष मौर्या, अपर सहायक प्रबंधक उद्योग जय प्रकाश, ई-डिस्टीक मैनेजर प्रतीक उपाध्याय, आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. रजा, ओबीटी के प्रबंधक के अलावा अन्य उद्यमी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Share Now...