Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के आह्वान पर आज 1अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत दक्षिणी के जहांगीराबाद हरिजन बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके उपरांत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के आवास पर जाकर उनका सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने उपस्थित समूह से कहा वर्तमान केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय के समाज के अंतिम व्यक्ति को शसक्त बनाने की नीति पर चल रही है। जिससे उसे सिर के ऊपर छत मिल रहा है। भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति के स्वास्थ की चिंता के कारण ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया रोहित सिंह द्वारा वर्तमान योगी सरकार द्वारा रोजगार को लेकर अंतिम व्यक्ति परेशान न हो इसलिए उन्हें श्रम विभाग द्वारा कार्ड बनाके दिया जा रहा है। भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश अस्थाना द्वारा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय योजना के अंर्तगत सभी वंचित परिवारों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने की योजना की चर्चा की। इस दौरान भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह (पूर्व सभसाद दल नेता), आलोक गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी सभासद प्रमोद कुमार सिंह गुड्डू, निखिल कुमार सिंह, आशीष दुर्गवंशी, राघवेंद्र सिंह, बबलू निषाद, ओमकार गुप्ता, आदित्य निकुंभ आदि उपस्थित रहें।