जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा जिला प्रभारी मछलीशहर केके सिंह के नेतृत्व में गांव गांव जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताकर जागरूक किया गया। इसी कड़ी में विकास खंड मछलीशहर के ग्राम पंचायत चौकीखुर्द में चौपाल लगाकर लोगों को भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरा होने पर उपस्थित ग्रामीणों को उपलब्धियां गिनाई जिसका लोगों ने स्वागत किया। इसके पश्चात घर घर पहुंच कर 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से विजई बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर राम नारायण सेठ, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, आशुतोश पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, राज देव उपाध्याय आदि काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
भाजपाइयों ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

Previous article


