Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में हो रहा महिलाओं का अपमान : रिबू श्रीवास्तव

भाजपा सरकार में हो रहा महिलाओं का अपमान : रिबू श्रीवास्तव

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला समाजवादी महिला सभा की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने संम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान का ध्यान कोई नहीं दे रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समाजवादी सरकार में महिला अपने आप को सुरक्षित समझती थी। लेकिन वहीं भाजपा सरकार ने महिलाओं को हर तरह से प्रताड़ित व अपमानित करने का काम किया है। भाजपा सरकार में महिला डरीं सहमी है। आज जहाँ देश में आधी आबादी महिलाओं की है। लेकिन अपनी अधिकार की लडाई नहीं लड़ पा रही हैं। समाजवादी सरकार मे जहां महिलाओं को वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090 जैसे सुरक्षा प्रदान किया। घरेलू समान सब कम दामों में मिला करते थे। आज उत्तर प्रदेश मे महिलाओं का सबसे ज्यादा बलात्कार के केस देखें जा रहे हैं। भाजपा सरकार बलात्कारियों को सजा ना देके उनका संरक्षण कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष डां अवधनाथ पाल ने कहा महिलाओं को अपनी ताकत स्वयं समझना होगा। आप के ऊपर लगातार भाजपा सरकार में अत्याचार कर रहा है। आप चूप है अब समय आ गया ‘भाजपा सरकार हटावों महिलाओं का सम्मान बचावों’ महिलाओं के बीच जाकर सबको जागरूक किजिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा त्रिपाठी संचालन सोनी सेठ ने किया। बैठक में मुख्य रूप डां.सुमन यादव, नाrलम सिंह, पूनम मौर्या, सोनी यादव, शबीना खान, शबनम नाज, शरताज बानो, रुबी बिन्द, शुशीला देवी, हरेश यादव, अनीता, सुषमा गौतम, रेनू कुमारी, निशू गौतम, संगीता प्रजापति, लीलावती सरोज, सोनम सोनकर, निधि पाल, अमरावती निषाद निधि गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।