― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबकरीद व श्रावण मास को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

बकरीद व श्रावण मास को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिले के बरसठी थाना परिसर में बुधवार दोपहर 1:00 बजे आगामी श्रावण मास व बकरीद त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी गोविंद देव मिश्रा ने कहा आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाए कुर्बानी के जानवर का मलबा गड्ढे में दफन करें। पास पड़ोस में कचरा ना फैलाएं जिससे आपसी सौहार्द न बिगड़ने पाए। बकरीद का त्यौहार पुरानी परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होगी। बकरीद के नमाज के दौरान सड़क को किसी भी हाल में जाम न करें। बैठक में पूर्व प्रधान रईस अहमद ने कहा सरकार वैध जानवरों की कुर्बानी की इजाजत देती है। उनकी कुर्बानी होगी जानवरों के मलबे को अपने ही आंगन में दफन किया जाए। जैसा हर साल होता है।

Share Now...