जौनपुर धारा, सिकरारा। भाजपा सिकरारा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्रनाथ सिंह के घर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बता दें कि भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष के पौत्र की बीते दिनों असामयिक मौत हो गई थी। गुरुवार को भाजपा प्रदेश मंत्री जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील मिश्रा व सहयोगियों के साथ पहुँचकर शोक जताए। उनके साथ जिला महामंत्री सुनील तिवारी, पियूष गुप्ता, डॉ.देवी प्रसाद सिंह, अजय कुमार मिश्र, जिला प्रतिनिधि संजय कुमार गिरी आदि रहे।
― Advertisement ―
एसएसओ पर हमला, चार घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
जौनपुर। विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर पर तैनात एसएसओ विजय कुमार यादव पर सोमवार शाम एक युवक द्वारा डंडे से हमला किए जाने की घटना सामने...
भाजपा नेता के घर शोक जताने पहुँची प्रदेश भाजपा मंत्री



