जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बूथ सशक्तिकरण की कई बैठक केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की उन्होंने पहली बैठक मंडल नगर दक्षिणी की रिवर व्यू होटल में ली तो वहीं दो बैठक भाजपा कार्यालय पर ली। रिवर व्यू के बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की। वहीं भाजपा कार्यालय की दो बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं। मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि ने लोकसभा सीट के लिए बनाए गए प्रभारी, संयोजक और विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक और मीडिया और सोशल मीडिया के टीम को अपने प्रयास में और तेजी लाते हुए लोकसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक लोगों से खासकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को उन लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दी। विशिष्ट अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार अन्त्योदय के उद्देश्य को साकार करने के लिए समाज के अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों को प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नीतियों के कारण सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय के जीवन को बदलते हुए देखते हैं तो हमें खुशी होती है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है। आज सारे विपक्षी दल भाजपा सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, बेचन पाण्डेय, अजीत प्रजापति, आमोद सिंह, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, सुशांत चौबे, सतीश सिंह, त्यागी राजेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, विष्णु सिंह, जय विजय सोनकर, दीपक पाण्डेय सहित आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Kerakat marpit video viral: पतौरा गांव में दबंगों का तांडव
Kerakat marpit video viral घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।पतौरा गांव में दबंगों ने घर पर हमला कर दिया।Kerakat marpit video...
भाजपा की बूथ सशक्तिकरण एवं लोकसभा प्रवास के अन्तर्गत अन्नपूर्णा यादव ने की बैठक

Previous article


