Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजपा कार्यसमिति की बैठक संपन्न

  • एक महीने के कार्यक्रम की बनी रूपरेखा

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर भाजपा मंडल इकाई की बैठक एक मैरिज हाल में संपन्न हुई जिसमें 30 मई से 30 जून तक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। घर-घर संपर्क अभियान के अंर्तगत सरकार के कार्यों को लोगों तक घर घर पहुंच कर बताना, योग दिवस के आयोजन के बारे में कार्यक्रम बनाना, मन की बात से लोगों को जोड़ना सहित विभिन्न कार्यक्रमों की चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के कार्यों को घर-घर पहुंचकर लोगों से बताने का निर्देश भी दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, विनय सिंह, दिलीप त्रिपाठी, अजय पाल, गुड्डू सिंह प्रधान, विनय कुमार मिश्रा, कुमकुम, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर, दिनेश सोनकर, मनोज सिंह, बुधराम बिंद, रिकू सोनकर, नीलम पाल इत्यादि मौजूद रहे। संचालन उमेश सिंह ने किया।