Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर सोमवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर शशि अतुल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णानगर व हरपालगंज के बीच रेलवे क्रासिंग विठुआ कला के पश्चिम सियालदह से चलकर जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार रात 2.22 बजे की है। घटना के बाद लोको पायलट गुलशेर अली ने हरपाल गंज रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर आकाश जायसवाल को घटना की जानकारी देते हुए ट्रैक खाली कराने के लिए मेंमो दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

पेड़ की डाल टूटी, दबने से महिला की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लोहगाजर गांव में महिला के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। उक्त गांव निवासी लोरिकनाथ की 60 वर्षीया पत्नी अनारा देवी मंगलवार की सुबह घर के पास स्थित जामुन के पेड़ के पास खड़ी थी कि अचानक उसके ऊपर एक डाल टूटकर गिरी इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।