Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरभागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा

भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलशयात्रा

  • सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आगाज

जौनपुर धारा, जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में जनकल्याण हेतु शुक्रवार को पंडित दुबरी चौबे के आवास पर सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा समारोह के पहले दिन यज्ञाचार्य आचार्य पंडित रामलखन त्रिपाठी, रजनीश पाठक, मृतुंज्य पांडेय के सानिध्य में विधि-विधान के साथ वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात तालेश्वर महादेव मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल पीतांबर धारी महिलाएं मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कलश यात्रा तालेश्वर महादेव मंदिर सा मंदिर के पास जल लेकर चौरा माता मंदिर होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य पंडित आचार्य प्रमोद त्रिवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसरण से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।