Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeमनोरंजन'भद्दा मजाक...' ताबूत में लेटकर अपनी शादी में पहुंचा दूल्हा

‘भद्दा मजाक…’ ताबूत में लेटकर अपनी शादी में पहुंचा दूल्हा

शादी के मौके पर दूल्‍हा ने ताबूत के अंदर लेटकर ग्रैंड एंट्री की, अपनी इस अजीबोगरीब हरकत के कारण वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गया. लोगों ने दूल्‍हा को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस घटना का वीडियो टिकटॉक पर वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 80 लाख व्‍यूज मिल चुके हैं. एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इस शादी को कैंसिल कर देना चाहिए.

हालांकि, यह सब देख दुल्‍हन का रिएक्‍शन कैसा था, क्‍या वह अपने होने वाले पति की हरकत को पहले से जानती थी? यह बात स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है.

वीडियो में दिख रहा है कि दूल्‍हा ताबूत के अंदर लेटकर शादी में पहुंचा था. शादी में पहुंचे उसके बेस्‍ट फ्रेंड ताबूत उठाकर वैवाहिक स्‍थल तक लाए. दूल्‍हे की इस हरकत का वीडियो शादी में पहुंचे टिकटॉक यूजर @tobz88  ने बना लिया और पोस्ट कर दिया. जो चंद घंटों के अंदर वायरल हो गया. यूजर ने इस वीडियो क्लिप के कैप्‍शन में लिखा, क्‍या यह अंतिम संस्‍कार हो रहा है? नहीं…मेरे दोस्‍त ने अपनी शादी पर कुछ इस अंदाज में आने का फैसला किया. वीडियो में दिख रहा है कि पहले इस ताबूत को एक वाहन में लाया गया, फिर 6 लोगों ने इसे उतारा और वेडिंग वेन्‍यू पर लाए. वहीं, यह सब देख शादी में पहुंचे मेहमान भ्रमित रह गए, एकबारगी को तो उन्‍हें लगा कि ताबूत के अंदर लाश है. जब इस ताबूत के अंदर से अचानक दूल्‍हा बाहर निकला तो मेहमान हैरान रह गए. हालांकि, यह अजीबोगरीब हरकत करने वाले दूल्‍हे की पहचान वीडियो क्लिप में सार्वजनिक नहीं की गई.  इस वीडियो को देख कई टिकटॉकर्स नाराज नजर आए. एक शख्‍स ने तो दूल्‍हे की हरकत को ‘असभ्‍य’ करार दे दिया. एक दूसरे शख्‍स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि मैं तो इस शादी को कैंसिल करना चाहूंगा. एक और अन्‍य शख्‍स ने लिखा कि दूल्‍हे ने जिस तरह की हरकत की, वह तलाक लेने का आधार बनता है.

वहीं कुछ टिकटॉकर्स ने कहा कि जो लोग ताबूत लेकर पहुंचे थे, वह खुद भी अपने आपको लज्जित महसूस कर रहे होंगे. कुछ टिकटॉकर्स ने अनुमान लगाया कि दूल्‍हे ने ऐसा दुल्‍हन का ध्‍यान अपनी ओर आकृर्षित करने के लिए किया होगा. वहीं एक और यूजर ने तंज भर अंदाज में लिखा कि मैं तो दुल्‍हन को देखना चाहूंगा.

Share Now...