Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ फेस एक्सप्रेशन का भी साक्षात्कार में रखें ध्यान...

बॉडी लैंग्वेज के साथ-साथ फेस एक्सप्रेशन का भी साक्षात्कार में रखें ध्यान : तुषार केसरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को आईबीएम स्किल बिल्ड ओरिएंटेशन सेशन के अंतर्गत इंटरेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साक्षात्कार के लिए तैयार करना था। इस अवसर पर विशेषज्ञ तुषार केशरी ने छात्रों को बताया कि किस तरह से उन्हें नौकरी में आवेदन करने के लिए रिज्यूम तैयार करने के करते समय किन तथ्यों का ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के दौरान अपने आपको को शांत रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के समय अपना परिचय देते समय छात्र अपनी विशेषज्ञता और लक्ष्य का जिक्र अवश्य करें। इसके साथ ही वह अपने बॉडी लैंग्वेज और फेस एक्सप्रेशन का भी ध्यान रखें क्योंकि उसका भी काफी महत्व होता है।इस मौके पर कौशल विकास केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.राजकुमार सोनी ने छात्रों को साक्षात्कार के समय न घबराने और शालीन रहने सहित कई टिप्स दिए। धन्यवाद ज्ञापन सूर्य कान्त अस्थाना द्वारा किया गया। इस मौके पर राजन गुप्ता, प्रिया, संतोष यादव तथा अभिषेक यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।