Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeमनोरंजनबॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रोहित शेट्टी की 'सर्कस'

बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’

रोहित शेट्टी, जिनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी माना जाता है, उन्हें सर्कस में जोर का झटका बहुत जोर से लगा है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण शर्मा और जाने कितने ही एक्टर्स की लंबी चौड़ी स्टारकास्ट के साथ बड़े बजट की फिल्म बनने के बाद भी उन्हें दर्शकों का वो रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा जैसा पिछली फिल्मों को मिला था। सर्कस के तीन दिन का कलेक्शन काफी निराशाजनक रहा है। सर्कस की कमाई में रविवार को भी कोई खास ग्रोथ नहीं दिखाई। फिल्म ने तीन दिनों में बामुश्किलन 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है। पहले दिन इसने 6.25करोड़ का कलेक्शन किया। रोहित शेट्टी की फिल्म के हिसाब से ये काफी कम नंबर्स रहे। इसके बाद दूसरे दिन उम्मीद की गई कि शनिवार होने के कारण शायद इसके कलेक्शन में कुछ उछाल आए लेकिन ये आंकड़ा पहुंचा सिर्फ 6.40 करोड़ तक ही।दो दिनों में भी फिल्म 13 करोड़ का कलेक्शन पार नहीं कर पाई। रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा सर्कस को मिलता नजर नहीं आ रहा है। सैकनिक डॉट कॉम के अनुसार फिल्म ने तीसरे तीन दिन सिर्फ 7.45 करोड़ किया। इसके साथ ही फिल्म ने पहले वीकेंड में 20.10 करोड़ की टोटल कमाई की। संडे को सर्कस ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में 18.92प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है। शोज की बात करें तो सबसे ज्यादा भीड़ नजर आई इवनिंग शोज में। सर्कस से उम्मीदें तो काफी थी लेकिन इसके पहले की वीकेंड की कमाई ने काफी निराश किया। आज यानी सोमवार से तो फिल्म के लिए वैसे ही मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके सामने हॉलीवुड की ‘अवतार 2’ खड़ी है, जो सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म तो तगड़ी चुनौती दे रही है। इस साल रिलीज होने वाली ये रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म है। इससे पहले वो जयेशभाई जोरदार लेकर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़े जोरदार तरीके से फ्लॉप रही थी।

Share Now...