जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गयी। बैठक में जिला निवार्चन अधिकारी ने कहा कि राजनैतिक दल निर्वाचनों एवं पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची को त्रुटि रहित तैयार कराये जाने हेतु विधानसभावार/बूथवार बीएलए की तैनाती कर सूची उपलब्ध करा दें। मतदाता सूची की तैयारी अथवा निर्वाचन से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर राजनैतिक दलों द्वारा उठाये जाने वाले बिन्दु पर विचार विमर्श हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में समस्त अर्ह नागरिकों के नाम सम्मिलित किये जाने के साथ साथ युवा एवं पात्र समस्त महिला मतदाताओं को सम्मिलित किये जाने हेतु प्रयास किये जाये। जिससे जेण्डर रेशियो, ईपी रेशियो आदि में सुधार परिलक्षित हो तथा समस्त पात्र दिव्यांग मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कर ईआरओ नेट पर टैग किये जाने संबंधी कार्यो में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। मतदाता सूची में नाम सम्मिलित विलोपित एवं संशोधन के सम्बन्ध में प्रयुक्त फार्मों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि नये नाम सम्मिलित किये जाने हेतुफार्म- 6, नाम विलोपित किये जाने हेतुफार्म-7, अन्य स्थान पर नाम स्थानान्तरित किये जाने,संशोधित किये जानेए डुप्लीकेट पहचान पत्र बनवाने एवं दिव्यांग के चिन्हीकरण हेतु फार्म- 8 का प्रयोग किया जाए। ऑनलाइन फार्म भरने हेतु एनवीएसपीए वोटर पोर्टल,वीएचए एप का प्रयोग किया जाने के सम्बन्ध में चर्चा हुयी। प्रत्येक वर्ष 01जनवरी के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तथा 01अप्रैल, 01जुलाई, 01अक्टूबर की अर्हता के आधार पर निरन्तर पुनरीक्षण का कार्य गतिमान रहता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वि./रा.राम अक्षयवर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चर्तर्वेदी सहित समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
बैठक में हुआ राजनैतिक दलों द्वारा उठाये जाने वाले बिन्दु पर विचार विमर्श

Previous article


