जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जफराबाद वाया वाराणसी- लखनऊ रेल प्रखण्ड मार्ग पर रेलवे विभाग द्वारा रेल ट्रैक का मेनिमेंटस कार्य बड़ी जोर के साथ किया जा रहा है। यह कार्य बीसीयम मशीन व जेसीबी के द्वारा किया जा रहा है। रेलवे विभाग के सेक्सन इन्जिनियर अरूण कुमार पांडेय ने बताया कि बीसीएम मशीन व जेसीबी द्वारा गेट नंबर 32ष्/द्ग2 बाकराबाद पर आज देर रात्रि से लेकर कल तक कार्य चलता रहेगा। जिसके कारण गेट नंबर 32ष्/द्ग2 बाकराबाद मार्ग अवरूद्ध रहेंगे। रेल ट्रैक मरम्मत कार्य पूर्ण हो जायेगा तो पुन: मार्ग चालू कर दिया जाएगा। सेक्सन इन्जिनियर रेलवे विभाग अरूण कुमार पांडेय ने यह बताया कि यह मरम्मत कार्य रेलवे विभाग में दो साल में एक बार किया जाता है। जिससे रेलवे ट्रैक की मजबूती बनी रहे। ताकि रेलवे लाइन पटरी से गुजराने वालि रेल गाड़ियां अच्छी तरह से अपना-अपना आवागमन कर सके। इस मरम्मत कार्य में रेलवे विभाग के जेई संदीप कुमार व रेलवे विभाग के मेठ राना के साथ सैकड़ों रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हुए।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
रेलवे विभाग 2 साल में एक बार करता है मरम्मत कार्य : इंजीनियर



