Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबैठक में पार्टी के ग्रामीण स्तर पर विस्तार करने की हुई चर्चा

बैठक में पार्टी के ग्रामीण स्तर पर विस्तार करने की हुई चर्चा

जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास जौनपुर इकाई की बैठक जिला कार्यालय वाजिदपुर तिराहा पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रीता सरोज एडवोकेट ने किया। उक्त बैठक में संगठन को ग्रामीण स्तर पर पहुंचने के लिए पार्टी के पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया तथा सदस्यता अभियान भी चलने का निर्णय लिया गया। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनिल जायसवाल को नगर अध्यक्ष बनाया गया तथा राहुल सरोज को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी मछलीशहर विधानसभा बनाया गया। इसी कड़ी में मेहंदी लाल को जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा सदर का प्रभारी बनाया गया। उक्त बैठक में मिलन तिवारी जिला उपाध्यक्ष, विद्या देवी, सचिन, डॉ.कोनैन अंसारी, महासचिव राजीव सरोज, प्रदेश सचिव पंकज सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारेलाल सरोज उपस्थित रहें। संचालन हरेंद्र सोनकर ने किया।