Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरबैठक में डीएम ने की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में डीएम ने की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होने स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभिन्न विभागो की प्रगति की समीक्षा की। इसके पश्चात उन्होंने जनपद में चल रही 50लाख से ऊपर की परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता के साथ ही मेडिकल उपकरण के रखरखाव तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करे। मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी स्थापना करें। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश संरक्षण एवं पशु टीकाकरण में तेजी लाएं। डीआईओएस को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों को 19 पैरामीटर से संतृप्त कराए।समाज कल्याण विभाग को विभिन्न लंबित पेंशन आवेदनों के त्वरित निस्तारण तथा सामूहिक विवाह के आवेदन लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अन्य सभी विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं परियोजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।सभी अधिकारीगण अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपजिलाधिकारी सदर ऋषभ देवराज पुण्डीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।