Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबैंक में पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

बैंक में पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, बदलापुर। मंगलवार की दोपहर नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक में लगे अलार्म को बजाकर चेक करते हुए, सीसीटीवी कैमरों तथा बैंक आगंतुक रजिस्टर सहित कई खाता धारकों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंक की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी तथा बैंक प्रबंधक को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर सीओ शुभम तोदी, देवेश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाण्डेय, घनश्यामपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।