जौनपुर धारा, सुइथाकला। लखनऊ-कानपुर हाईवे में बम क्लिप चलाने का काम कर रहे क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी मशीन के संतुलन बिगड़कर उसके नीचे आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी गुडमैन(40) पुत्र राधे मोहन यादव पूर्व प्रधान मंगलवार की शाम बुम क्लिप चलाने का कार्य लखनऊ में कंपनी द्वारा कानपुर लखनऊ हाईवे में कार्य चल रहा था। मशीन का ऑपरेट करते समय मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान के बड़े बेटे की मौत से पूरे क्षेत्र में आग की तरह खबर फैलते ही पूरा इलाका गम में डूब गया सभी की आंखों में नमी थी पूर्व प्रधान के बड़े बेटे का व्यवहार और उसकी मीठी बातें सभी की कानों में दस्तक दे रही थी जिसका एक बेटा यस (12) बेटी तनु (15) वर्ष की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।



