Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबुढ़वा मंगल पर निकाली गई नगर में शोभायात्रा

बुढ़वा मंगल पर निकाली गई नगर में शोभायात्रा

  • मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने फीता काटकर कई शोभायात्रा को किया रवाना

मुंगराबादशाहपुर। बुढ़वा मंगल पर्व पर नगर में प्रभु हनुमान जी की भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे व डीजे नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने शोभा यात्रा में विराजमान  प्रभु हनुमान जी की झांकी का आरती उतारकर व फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। जयवीर हनुमान मंदिर अंजही, ओम धमार्थ सेवा समिति गुडहाई, गल्ला मंडी, बहोरीकपुर, कटरा, अंजही मोहल्ले, नईगंज, प्रतापगढ़ रोड व साहबगंज मोहल्ला से प्रभु हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्रतापगढ़ रोड स्थित शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर जाकर समाप्त हो गई। श्रद्धालु पीतांबर वस्त्र धारण कर डीजे के आगे संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभु हनुमान जी के जयकारों से समूचा नगर प्रभु हनुमान जी के हनुमान मय हो गया। इस अवसर पर आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, पूर्व सभासद सुरेश चंद सोनी, सीके, विपिन गुप्ता, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, राजकुमार नेता, रंजीत भोजवाल, आकाश सोनी, गणेश सभासद, सौरभ जायसवाल, बंटी जायसवाल, अंकित केसरवानी, विपिन गुप्ता, रवि दूबे, सुमित सोनी, नमन गुप्ता व रानू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।