― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार

लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • वक्रांगी केन्द्र संचालक से असलहे के बल पर लूटे गए थे 927000 रूपए

जौनपुर। नेवढ़िया थाना अंगतर्गत वक्रांगी केन्द्र संचालक से असलहे के बल पर 927000 रूपए मोबाइल सहित कई सामान लूट लिए गए थे। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए लूट के रूपए, तमंचा, कारतूस, लूटी गई मोबाइल और घटना मेंं प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। मंगलवार को एसपी डा. कौस्तुभ ने प्रेस वार्ता के दौरान अभियुक्तों के सम्बन्ध मेंं जानकारी दी। 31 जुलाई को थाना नेवढ़िया अंतर्गत सीतमसराय स्थित वक्रांगी केन्द्र संचालक के साथ लूट की हुई थी। जिसमें अपाची बाइक सवार तीन व्यक्तियों द्वारा बैग में रखा 927000रूपया, एक मोबाइल, चेक बुक और एटीएम स्वाईप मशीन छीन कर भाग गए थे। इस घटना के सम्बन्ध में थाना नेवढ़िया पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्वेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त को घटना का सफल अनावरण करे हुए तीन अभियुक्तों को होरैय्या गेट के पास स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त भागने का प्रयास भी किए लेकिन मोटर साइकिल फिसलने से अभियुक्तों को चोटें आई जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट का कुल 810000 रूपया, एक लूटी हुई मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, थाना नेवढ़िया व थाना मुंगराबादशाहपुर के मुकदमें से सम्बन्धित 36000 रूपया बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इस अपराध के अलावा इनके विरूद्ध कई अभियोग पंजीकृत है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अरविन्द राजभर उर्फ मंगनू उर्फ करन पुत्र स्व. मेवालाल राजभर निवासी ग्राम जयरामपुर थाना मड़ियाहूं, राजन राजभर उर्फ बड़कू पुत्र बलिराम राजभर निवासी ग्राम हरसोस थाना जनसा जिला वाराणसी और विकाश राजभर पुत्र पवन राजभर निवासी ग्राम काकोरी थाना जलालपुर शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में राजाराम द्विवेदी थानाध्यक्ष थाना नेवढ़िया, प्र.नि. तेजबहादुर सिंह थाना मड़ियाहूं, प्र.नि. राजेश यादव थाना बरसठी, नि. मनोज ठाकुर प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम, उ.नि. चंदन राय प्रभारी स्वाट मय टीम, उ.नि. दिव्य प्रकाश सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम, उ.नि. प्रवीण यादव प्रभारी गामा टीम मय टीम, उ.नि. विनोद कुमार मिश्रा, उ.नि. सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, उ.नि. शिवभंजन प्रसाद, उ.नि. समरजीत बहादुर यादव थाना नेवढ़िया सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share Now...