Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीसी सखी में बेहतर लेन देन पर प्रीती सम्मानित

बीसी सखी में बेहतर लेन देन पर प्रीती सम्मानित

जौनपुर धारा, खुटहन। स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली प्रीती चतुर्वेदी को गत गुरुवार को मल्हनी में आयोजित एक समारोह में खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव व सीडीओ ने संयुक्त रूप से सम्मानित कर उन्हें समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो करोड़ दस लाख पचहत्तर हजार का चेक सौंपा। इस धन से समूहों को ऋण देकर जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्र के पुरा अंधरी गांव निवासी अरविन्द चतुर्वेदी की पुत्री प्रीती को महिलाओं के उत्थान में विशिष्ट सहयोग पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने भी सम्मानित किया था। लगभग छह माह पूर्व लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन्हें सम्मानित किया था। प्रीती ने बताया कि हमें काम के पीछे पिता जी की प्रेरणा और बीडीओ गौरवेंद्र सिंह व मिशन प्रबंधक ऋषी मिश्रा का सहयोग व मार्गदर्शन है।