Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजौनपुर के आठ शिक्षको को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार

जौनपुर के आठ शिक्षको को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ एवं टीम मिशन शिक्षण संवाद द्वारा प्रादेशिक शिक्षक समागम कार्यशाला 26 व 27 अक्टूबर को अलीगढ़ में आयोजित किया गया। इसमें जौनपुर से आठ शिक्षकों को बेसिक शिक्षा एवं मिशन शिक्षण संवाद के तत्वावधान में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिशन पढ़ाई से प्रतियोगिता, निपुण लक्ष्य, कायाकल्प, मिशन शक्ति, प्रकृति मित्र अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रस्तुति में दो दिवसीय उत्कृष्ट शिक्षक कार्यशाला में प्रतिभाग कर अपनी विद्यालय की प्रस्तुतीकरण दिया। बदलापुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवापट्टी में कार्यरत सहायक अध्यापक उपेंद्रनाथ उपाध्याय भी चयनित आठ शिक्षकों में शामिल हैं। इनके साथ जौनपुर से अखिलेश सिंह एसआरजी, अमित सिंह प्रधानाध्यापक ताहिरपुर सिकरारा, प्रशांत मिश्रा एआरपी शाहगंज, पीएस बेलोनकला के राजेश उपाध्याय, कृष्णानंद पासवान पीएस जहरुद्दीनपुर सुईथाकला, मिहिर यादव सीएस पांडेपुर मुंगराबादशाहपुर, शिवम सिंह लखेसर सिकरारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे मुख्य अतिथि रहे।