Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी की जानी हकीकत

बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी की जानी हकीकत

  • निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन में मशगूल दिखे छात्र, सभी स्टाफ उपस्थित

जौनपुर धारा, जौनपुर। कार्यालय महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के क्रम में उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण व संचालित कार्यक्रमों की प्रगति के अनुश्रवण हेतु गुरूवार को अपरान्ह् 12.15 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तरियारी केराकत का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षणिक पर्यावरण शिक्षण अनुकूल प्राप्त हुआ। विद्यालय की रंगाई-पुताई, साज-सज्जा व्यवस्थित पायी गयी। विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं अनुदेशक निरीक्षण के दौरान अपनी कक्षा में शैक्षणिक कार्य करते हुये पाये गये। कक्षा में छात्र-छात्रा अनुशासित रूप से पठन-पाठन करते हुये पाये गये। विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्रों का अधिगम स्तर बहुत ही उच्च कोटि का प्राप्त हुआ। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र अच्छे से विद्यालय में प्रतिस्पर्धा हेतु तैयार पाये गये। विद्यालय मे प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत मध्यान्ह भेजन गुणवत्तापूर्ण बना हुआ पाया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा कतारबद्ध एवं अनुशासित रूप से बैठकर भेजन ग्रहण किया जा रहा था। विद्यालय में कुल नामांकित छात्र-छात्रा 304 के सापेक्ष 263 छात्र विद्यालय निरीक्षण में उपस्थित पाये गये। विद्यालय 19 पैरामीटर पर संतृप्त पाया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार यादव द्वारा विद्यालयी अभिलेखों को सुसज्जित एवं परिपूर्ण किया गया। प्र.अ. द्वारा अवगत कराया गया कि उनके विद्यालय मे उपलब्ध कक्षा-कक्ष के अनुसार अधिकतम प्रवेश कर लिया गया है।