Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए के नेतृत्व में चला नामांकन का महा अभियान

बीएसए के नेतृत्व में चला नामांकन का महा अभियान

  • स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय विकास खण्ड के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकताली में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में नामांकन का महाअभियान चलाया गया। श्री पटेल की मौजूदगी में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। रैली में बच्चों के हाथ में शिक्षा से सम्बन्धित तख्तियां थी। रैली में सभी अधिकारी व अध्यापक अध्यपिका साथ साथ रहे। श्री पटेल ने सोमवार को उक्त विद्यालय में दस बच्चों का नामांकन किया। उन्होंने इस मौके पर सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि एक भी बच्चा नामांकन से छूटने न पाए। शिक्षा ही बच्चों के विकास का खाका खींचती है। इस कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल, एमडीएम समन्वयक अरुण कुमार मौर्य, एसआरजी अखिलेश सिंह, अजय मौर्य, अंजू पाठक, अशोक राजभर, दरोगा सिंह, उषा सिंह, रोली अस्थाना, रंजना तिवारी आदि रहे। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर सभी अभिभूत हो गए। बीएसए डॉ. पटेल ने प्रधानाध्यपिका उषा सिंह की प्रसंसा करते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय के सभी अध्यापिकाएं काफी मेहनत से आगे ले जा रही हैं यह सराहनीय है।