Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबीएसए के निरीक्षण में कई अध्यापक मिले गैर हाजिर

बीएसए के निरीक्षण में कई अध्यापक मिले गैर हाजिर

  • रोका गया वेतन, स्पष्टीकरण देने के लिए दी गई नोटिस

जौनपुर धारा, जौनपुर। छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि लाने, निपुण लक्ष्य प्राप्त करने व विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई एवं विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं ठहराव में वृद्धि करने तथा शासन द्वारा संचालित योजनाओं यथा- यू-डायस़, डीबीटी आदि को ससमय पूर्ण किये जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। गैर हाजिर मिलने पर शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने की नोटिस भी दी गयी। कंपोजिट विद्यालय घुड़दौड़, केराकत व्ाâे निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक सन्तोष कुमार सिंह, अजय कुमार शाहू, रूची सिंह व पंकज कुमार यादव अनुदेशक विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान स.अ. रूची सिंह पूर्वान्ह 8.20 पर विद्यालय पर उपस्थित हुई। विद्यालय पर कार्यरत सहायक अध्यापिका पूजा सिंह 21 जुलाई से एवं अनुदेशक सावित्री मौर्य 10 जुलाई से निरीक्षण तिथि तक विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पायी गयीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त के सम्बंध मे कोई सन्तोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विद्यालय पर कार्यरत अन्य शैक्षणिक कर्मचारी निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित कुल 476 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 193 छात्र उपस्थित पाये गये। इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय भितरी के निरीक्षण के दौरान स.अ. रितू सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, अनुदेशक आस्था विश्वास व रामेश्वर परिचारक निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय पर कार्यरत अन्य शैक्षणिक कर्मचारी निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित कुल 177 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 98 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय मे छात्र नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिती कम पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर के निरीक्षण के दौरान प्र.अ. वृजभूषण पाण्डेय व शिक्षामित्र भेलानाथ सिंह विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। प्र.अ. वृजभूषण पाण्डेय द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर 8 अगस्त को समय 8.37 पर व शिक्षामित्र भेलानाथ सिंह मानव सम्पदा पोर्टल पर 8 अगस्त को समय 8.56 पर आकस्मिक अवकाश लिया गया पाया गया, जो कि अद्यतन सम्बंधित द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया पाया गया। विद्यालय पर कार्यरत अन्य शैक्षणिक कर्मचारी निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय में नामांकित कुल 44 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 19 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में छात्र नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिती कम पायी गयी। इसी तरह कम्पोजिट विद्यालय टड़वाँ के निरीक्षण के दौरान अध्यापक उपस्थिति पंजिका के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवमंगल भारती पंजिका पर हस्ताक्षर कर अनुपस्थित हैं व शिक्षामित्र सुनीता देवी पंजिका पर उपस्थिति दर्ज कराने के उपरांत अचानक तबीयत खराब होने के कारण दवा लेने हेतु गयी हैं। स.अ. इन्द्रसेन सिंह विद्यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय पर कार्यरत अन्य शैक्षणिक कर्मचारी निरीक्षण के दौरान विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय मे नामांकित कुल 229 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 123 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय में छात्र नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति कम पायी गयी।

Share Now...