Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरकाली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराये बिना ही विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक की हुई गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश के सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी विद्यालय बंद रहे। इस दौरान सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार ने कहाकि उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों के द्वारा यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन इसलिए किया गया है कि छात्रा की आत्महत्या प्रकरण की सही से जाँच करायी जाये और जाँच के बाद अगर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक दोषी पाये जाते हैं तभी उनके खिलाफ कार्यवाही अवश्य की जाये, बिना जाँच किये हुए उनकी गिरफ्तारी न्यायोचित नहीं है उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाय। उन्होंने कहा कि छात्रा के पास से मोबाइल मिलने पर उसके द्वारा अपने माँ-बाप के डर से उठाये गये इस कदम के लिए स्कूल को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। अगर स्कूल में मोबाइल ले जाना मना था तो ऐसे में छात्रा मोबाइल लेकर स्कूल कैसे आ रही थी। ऐसे में अगर इसी तरफ से छात्रों द्वारा उठाये जाने वाले इस तरह के कदम की जिम्मेदारी सीधे स्कूल पर डाली जाती रहेगी तो स्कूलों का संचालन कैसे हो पायेगा? डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि वे सरकार ने अनुरोध करते हैं कि इस प्रकरण के लिए एक उच्च स्तरीय जाँच कराई जाये और उस जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाये।