Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबी.ए.तृतीय वर्ष की छात्राओं की धूमधाम से हुई विदाई

बी.ए.तृतीय वर्ष की छात्राओं की धूमधाम से हुई विदाई

जौनपुर धारा, बरसठी। गोठावं स्थित रणबहादुर मनिकराजी महाविद्यालय में बी.ए.तृतीय वर्ष के छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की समस्त छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश प्रताप सिंह ने सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरुआत किया। विदाई समारोह में छात्रा अंतिमा यादव ने नम आँखों से अपने अभिभाषण में कहा कि तीन वर्ष का समय ऐसे बीत गया जो पता ही नहीं चला और अपना अभिभाषण रोते हुए बीच में छोड़ के चली गयी। प्रीति सिंह ने स्वागत गीत-गाकर सबका मन मोह लिया और बोला कि एक दिन तो सबको छोड़ना ही पड़ेगा। कार्यक्रम की संचालिका अंजना मौर्या ने आये हुए आगन्तुको का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता कनिष्क सिंह, सतीश यादव, आरती सिंह, पूनम मौर्या, गौरव मिश्रा, निशांत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।