जौनपुर। शहर क्षेत्र के अहियापुर पॉवर हाउस के लगभग आधे क्षेत्र में बिना सूचना के ही पूरे दिन बिजली गुल रही। बिजली उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इस कारण नगर के अहियापुर पॉवर हाऊस से सटे लगभग आधा क्षेत्र में बिजली गुल रही। दिनभर अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। इस दौरान शाही किला पर पोल को बदला जाना कारण बताया गया। बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। उपभोक्ताओं का कहना है के अधिकारी 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा करते हैं, लेकिन बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहद दुखी हैं। हर क्षेत्र में बिजली में फाल्ट आने की समस्या खड़ी रहती है। फाल्ट आने के बाद ठीक करने के लिए अधिकारी बिल्कुल भी गंभीरता नहीं दिखाते हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का रवैया बिजली उपभोक्ताओं के प्रति बेहद उदासीन है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बिना सूचना पूरे दिन गुल रही आधे शहर की बिजली

Previous article
Next article

