जौनपुर धारा,बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के रहने वाले भानु प्रकाश पुत्र स्व.रामचंद्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 30जनवरी 2025 को विपक्षी महगूराम आदि द्वारा उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक रामकेश्वर राम द्वारा की गई। भानु प्रकाश का आरोप है कि विवेचना के दौरान विपक्षियों द्वारा उन पर सुलह का दबाव बनाया गया और मना करने पर पुलिस की मिलीभगत से उनके परिवार के विरुद्ध एक मार्च को मारपीट का झूठा मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। उनका कहना है कि उनके पास मुकदमे में अंकित मारपीट के समय की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिससे उनकी निर्दोषता साबित होती है, परंतु विवेचक ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और पक्षपातपूर्ण रिपोर्ट लगा दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बदलापुर एसपी सहित आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत किया, परंतु जांच अधिकारी रामकेश्वर राम के द्वारा बिना समुचित जांच किए मनगढ़ंत रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी जांच अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हो तथा उन्हें एवं उनके परिवार को न्याय प्रदान किया जाए।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
बिना निष्पक्ष जांच के लगाई गई रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री से शिकायत

Previous article


