Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपने बच्चों को नामांकन सरकारी स्कूलों में ही करायें : राज्यमंत्री

अपने बच्चों को नामांकन सरकारी स्कूलों में ही करायें : राज्यमंत्री

जौनपुर धारा,शाहगंज। शनिवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कयार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व सदर विधायक गिरीशचंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि आईएएस सुशील कुमार सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण कर सबका मन मोह लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज वसंत शुक्ल द्वारा स्वागत भाषण किया तथा मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। राज्यमंत्री ने कहा सरकार सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाती चली आ रही है और सरकारी स्कूल शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्रों में नए आयाम गढ़ रहे है। इसलिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकन कराए। अभिभावकों को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा वह वट वृक्ष है, जिसकी छाया में हम पुष्पित एवं पल्लवित होते हैं, शिक्षा से ही संपूर्ण विकास संभव है। आइएएस सुशील कुमार सिंह ने अभिभावकों को बताया कि वे भी सरकारी स्कूल से पढ़े हुए है और आज सरकारी स्कूलों में सबसे बेस्ट टीचर शिक्षण कार्य कर रहे है । अपने बच्चों को बेहतर शिक्षकों से ही तालीम दिलवाए। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव एवं ज्योति श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान रैली को राज्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक पंकज सिंह द्वारा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जिला मंत्री रविचंद्र यादव, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, श्रीप्रकाश सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, शरद सिंह, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्र, पप्पू सिंह, तेज बहादुर, आशीष, लालमन, सरोज उपाध्याय, रवि शंकर पांडे सहित आदि उपस्थित रहें।