Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिना कनेक्शन बिजली उपयोग कर रहें सब्जीमण्डी के व्यापारी

बिना कनेक्शन बिजली उपयोग कर रहें सब्जीमण्डी के व्यापारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। विद्युत विभाग के तमाम कवायद के बाद भी क्षेत्रीय अधिकारी बिजली चोरी रोक नहीं पा रहे है। एक तरफ सरकारी तंत्र मुफ्त की बिजली से लोगों को रोशन कर रहा, तो दूसरी तरफ बिल भरने वाले उपभोक्ता कटौती और ओवरलोडिंग से होने वाले फॉल्ट से परेशान हैं। जौनपुर की सब्जीमंडी में जहां अधिकांश लोगों का बिजली कनेक्शन ही नहीं हैं और धड़ल्ले से बिजली का उपयोग किया जा रहा हैं। सब्जी मण्डी में जितने दुकानदारों के मीटर लगे हैं, उतने ही दूसरे स्रोतों से मुफ्त की बिजली इस्तेमाल कर रहें है। मिली जानकारी के अनुसार सुतहटी बाजार के समीप पुरानी सब्जीमण्डी  में अधिकांश लोग बिना विद्युत कनेक्शन लिये डंके की चोट पर बिजली का उपयोग कर रहें हैं। जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता की ओवरलोडिंग के कारण फाल्ट व बिजली कटौती के कारण भुगत रही है। जहाँ एक तरफ विभाग के उच्चाधिकारी बिजली चोरी रोकने व ओवरलोडिंग कम करने के लिये तरह-तरह के पैतरे आजमां रहें है वहीं क्षेत्रीय अधिकारी उसे मटियामेट करने पर तुले हुए हैं।