Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनबिटिया को संभालते रणबीर कपूर को देख मुस्कुराती दिखीं आलिया

बिटिया को संभालते रणबीर कपूर को देख मुस्कुराती दिखीं आलिया

आलिया भट्ट जब बेबी को लेकर हॉस्पिटल से निकलीं तो पपराजी ने उन्हें घेर लिया। रणबीर बच्ची को गोद में लिए दिखाई दिए। जल्द ही नीतू के साथ बड़े घर में शिफ्ट होने की खबर है।

आलिया भट्ट बेटी को लेकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। उनकी नन्ही परी रणबीर की गोद में थी। बेबी के साथ नए मम्मी-पापा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फोटोज में आलिया के चेहरे पर मां वाली रौनक के चर्चे हैं। आलिया और रणबीर बच्ची को लेकर वास्तु अपार्टमेंट में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वे जल्दी अपने नए कृष्णाराज बंग्लो में पहुंचेंगे। जहां बच्ची के लिए अलग से खूबसूरत सा स्पेस बनवाया गया है। आलिया भट्ट ने बीते ६ नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के साथ वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं। हॉस्पिटल के बाहर उनकी गाड़ी को पपराजी ने घेर लिया लेकिन बेबी की झलक नहीं दिख पाई। बच्ची रणबीर की गोद में थी। रणबीर के साथ आलिया की भी कई तस्वीरें सामने आई हैं। वह बेटी को गोद में लिए रणबीर को प्यार से निहारती दिख रही हैं। अभी रणबीर-आलिया अपने पुराने घर में पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि जल्द ही वे कृष्णाराज बंग्लो में शिफ्ट होंगे। खबरों के मुताबिक, घर का रेनोवेशन तीन साल से चल रहा है। इसे ८ स्टोरी बिल्डिंग बनाया गया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बिल्डिंग में सबके लिए एक-एक फ्लोर है। नीतू कपूर एक फ्लोर पर रहेंगी। एक फ्लोर पर रिद्धिमा और उनकी बेटी के लिए है। जब वह मुंबई में होंगी तो इस फ्लोर पर रहेंगी। एक फ्लोर रणबीर, आलिया और उनकी बेबी के लिए है। इस फ्लोर में रणबीर की बेटी के लिए स्पेशल स्पेस बनाया गया है। बाकी फ्लोर्स में स्वीमिंग पूल, गेस्ट के लिए स्पेस, स्क्रिपट्स पढ़ने के लिए ऑफिस वगैरह बनवाया गया है।