Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबिजली चोरी रोकने के लिये विभागीय टीम ने की छापेमारी

बिजली चोरी रोकने के लिये विभागीय टीम ने की छापेमारी

  • कई बाइपास पकड़ा गया व बकाया बिल की हुई वसूली

जौनपुर धारा, जौनपुर। बिजली विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के समीप जज कॉलोनी में छापेमारी की गई। इस दौरान कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, तथा कई बकायेदारों से समन शुल्क भी जमा कराया गया। जहाँ कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी किया जा रहा था। विभाग ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने बताया कि हाई लाइनलास वाले क्षेत्रों में अधीनस्थों को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है। जिसके अनुपालन में विद्युत वितरण खण्ड प्रथम के विभागीय कर्मचारी विजिलेंस टीम के साथ बुधवार को सुबह शहर में चेकिंग किया गया। विभागीय अधिकारियों के साथ विजिलेंस टीम में बिजली चोरी रोकने के लिए नगर में अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान विद्युत टीम ने कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी तो कई बकायेदारों से बिजली बिल का भुगतान भी कराया गया। विद्युत विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।