जौनपुर धारा, जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रोवेशन अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि अक्सर हम सड़क के किनारे रोडवेज व स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही बच्चे अक्सर देखा जाता है कि गाड़ी पोछने, सामान बेचते हुए, भीख मांगते हुए पाये जाते हैं। ऐसे बाल श्रमिकों का चिन्हीकरण किया जाना अति आवश्यक है। हमें उनके अभिभावकों को गाइड करना होगा और पुनर्वासन के लिए स्पॉन्सरशिप योजना आवास योजना और अन्य योजनाओं में भी जोड़ना चाहिए। अब हमें परिणाम चाहिए। इसकी रिपोर्टिंग केंद्र और राज्य सरकारों को बराबर की जाती है। मुख्य अतिथि सहायक श्रम आयुक्त देवव्रत ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देश के क्रम में एक जून से 30 जून तक रेस्क्यू बाल श्रम मुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जो 12 से 14 वर्ष के किशोर का चिन्हीकरण करना है और नियोक्ता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी है। कोई भी बाल श्रमिक 18साल के नीचे कार्य करते हुए दिखाई दे तो उसकी सूचना श्रम विभाग चाइल्डलाइन या सीडब्ल्यूसी को तुरंत दें तथा ऐसे बच्चों को रेस्क्यू कर पुनर्वासन एवं स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ना भी हमारा मुख्य उद्देश्य है। समाज अगर जागरूक होगा तो बाल श्रम पूरी तरह मुक्त किया जा सकता है। आज समाज इसके लिए पूरी तरह तैयार हो गया है, बाल श्रम कानूनी रूप से संज्ञेय अपराध है। श्रम परिवर्तन अधिकारी मान सिंह ने कहा कि बाल श्रम को नैतिक रूप से भी पूर्णता गलत माना जाना चाहिए, 14 साल से नीचे के बाल श्रमिक बालक या बालिका को किसी भी प्रकार के कार्य में नियोजित करेगा तो वह दंड का भाग होगा और 2 साल तक कारावास और 50000 का जुर्माना देना होगा। संचालन करते हुए डॉ.दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि बाल श्रम बच्चों के प्रति कहीं न कहीं असंवेदनशीलता का परिणाम है। आज अगर हमारा समाज संवेदनशील होता तो निश्चित हम बालश्रम मुक्त समाज की तरफ अग्रसर होते। उक्त अवसर पर बाल कल्याण समिति के सी.बी.सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय, सहविधि परिवीक्षा अधिकारी मुरलीधर गिरी, प्रधान अध्यापक प्रमोद कुमार प्रजापति, प्रधान अध्यापक सुभाष सरोज, सर्वेस चतुर्वेदी, डॉ.राजेश कुमार मौर्य, आलोक कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान

Previous article


