Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबिजली का केबल खींचने को लेकर भिड़े दो पक्ष

बिजली का केबल खींचने को लेकर भिड़े दो पक्ष

  • दोनों ओर से तीन घायल, एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज

जौनपुर धारा, केराकत। ब्लॉक क्षेत्र के बेलहरी गांव में बिजली की केबल को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षो के लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में एनसीआर दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार वर्तमान ग्राम प्रधान पास के बिजली खम्भे से अपने घर बिजली का केबल जोड़ रहे थे। पूर्व ग्राम प्रधान ने इसका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंच गए और कहासुनी के साथ ही मारपीट हो गई। मारपीट में वर्तमान ग्राम प्रधान नीतू सिंह सहित उनकी पक्ष के शशिकांत सिंह घायल हो गई जबकि दूसरे पक्ष से पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे नारायण को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने दोनों का एनसीआर दर्ज कर लिया है।