- बिजली विभाग की लापरवाही से उतरा स्टे के तार में करेंट
जौनपुर धारा,केराकत। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हनुआडीह गांव में बिजली की करेंट लगने से मौत हो गयी। हनुआडीह गांव निवास राममुरत सुबह अपनी गाय को छोड़कर नादी पर ले कर जा रहे थे कि उनके दरवाजे के पास लगे बिजली के खम्भे से दौड़ रहे करेंट के कारण गाय चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गाय को सात महीने का गर्भ था। संयोग की था कि राममुरत ने गाय की रस्सी नहीं पकड़ी थी नहीं तो वह भी करेंट की चपेट में आ सकते थे।



