― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसफल व्यक्ति के पास बैठना ही सफलता की कुंजी है : बृज...

सफल व्यक्ति के पास बैठना ही सफलता की कुंजी है : बृज भूषण शरण सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। यूपी स्टेट रायफल एसोशिएशन द्वारा आयोजित 24वें प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को रिवर व्यू होटल में भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। वे हेलीकॉप्टर से जौनपुर पहुंचे। 12 से 15 अप्रैल तक चलने वाले चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 40जिलों के लगभग 750प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र, हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत, पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे ‘बाबा दूबे, रिटायर्ड आईपीएस राम मोहन सिंह, डॉ.के.पी.यादव, ओम प्रकाश सिंह का यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव आदि ने पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए एसोशिएशन के प्रेसिडेंट श्याम सिंह यादव ने कहा कि सांसद के रूप में बृज भूषण शरण सिंह ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ साथ खेल के क्षेत्र में विशेष कर कुश्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बृजभूषण शरण सिंह के चारित्रिक हनन का भी कुछ लोगों द्वारा असफल प्रयास किया गया। लेकिन सोने की तरह तप कर अपने आपको बेदाग साबित किया। बृज भूषण शरण सिंह ने कहा जीवन के हर क्षेत्र में हमेशा साधारण परिवार के लोग ही इतिहास रचते हैं। मैं भी किसी राजा महाराजा के घर नहीं पैदा हुआ। साधारण परिवार में पैदा होने के पश्चात मैंने भी गरीबी देखी है। मैं 300रूपये में बिहार पर गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली से ढुलाई की है। शूटिंग प्रतियोगिता में आए हुए बच्चों की तरफ सम्बोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आज मैं कार्यक्रम में इसीलिए आया कि मुझे पता चला कि यह कार्यक्रम बच्चों का है। रिवर व्यू के सभागार में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जीवन में कभी भी असफल व्यक्ति के साथ मत बैठना। सफल व्यक्ति के साथ बैठोगे तो जीवन में बहुत कुछ मिलेगा। कार्यक्रम में अरुण सिंह, चंद्र भूषण यादव(प्रधान), अवधेश चंद भारद्वाज, जयनाथ यादव, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...