Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeमनोरंजनबिग बॉस से बेघर होते ही अंकित गुप्ता ने किया शॉकिंग खुलासा

बिग बॉस से बेघर होते ही अंकित गुप्ता ने किया शॉकिंग खुलासा

बिग बॉस 16 में शनिवार का वार अंकित गुप्ता के फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आया। शो में सबसे कम कॉन्ट्रिब्यूशन के चलते उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि अंकित को जनता जनार्दन का पूरा साथ मिला। उन्हें ऑडियंस वोटिंग से नहीं, बल्कि घरवालों की वोटिंग के जरिये बाहर किया गया है। अंकित गुप्ता का एविक्शन शो में उनकी अच्छी प्रियंका चाहर चौधरी के लिए जितना शॉकिंग रहा है, उतना ही शॉकिंग उनके फैंस के लिए भी रहा है, जो उन्हें घर में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच शो से बाहर आने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बिग बॉस 16 से जुड़ी कुछ बातों का खुलासा किया है। शनिवार का वार में सलमान खान ने प्रियंका चाहर चौधरी की खूब क्लास लगाई। अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन से पहले सलमान ने प्रियंका के दोहरे व्यक्तित्व का खुलासा किया। उन्होंने तंज कसते हुए प्रियंका को ‘परी-यंका’ कहा और उनके लिए अलग से कुर्सी भी मंगवाई। सलमान ने यह तक कह दिया कि उन्होंने अंकित को सिर्फ एलिमिनेट नहीं किया क्योंकि अगर ऐसा करतीं, तो वह अकेली पड़ जातीं और उन्हें अकेले खेलना पड़ता। सलमान के कड़वे शब्दों से प्रियंका की आंखों में आंसू आ गए। जिस तरह सलमान ने प्रियंका की क्लास लगाई, वह रवैया प्रियंका और अंकित के फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर उन्होंने सलमान खान और बिग बॉस को बायस्ड कहने के आरोप में ट्रोल किया है। अंकित गुप्ता वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की तरह दोबारा घर में वापसी करेंगे या नहीं, य्ाह तो आने वाले वक्त में ही पता लगेदगा। बहरहाल, अंकित गुप्ता ने शो से बाहर आते ही इंटरव्यू देना शुरू कर दिया है। उनके इंटरव्यू की एक झलक को प्रियंका चौधरी के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जिसमें उन्होंने कई सारी बातों का जिक्र किया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अंकित गुप्ता के चेहरे पर मायूसी की जगह खुशी है। बिग बॉस में अपने सफर और एलिमिनेशन पर उन्होंने कहा कि वह यह बात जानते है, ‘उनका एविक्शन अनफेयर था। एविक्शन का फैसला घरवालों के हाथ में था। अगर जनता के हाथ में होता, तो मैं श्योर था कि यहां पर नहीं होता अभी। अंकित ने यह भी बताया कि शो में उनका सबसे पसंदीदा पल कौन सा था। उन्होंने कहा कि जब घर से चिट्ठी आई थी और प्रियंका को उस चिट्ठी को पढ़ने का मौका नहीं मिला। उनकी चिट्ठी अंकित ने पढ़ी थी और वह उनके लिए बेस्ट मोमेंट था।

Share Now...