Swara Bhasker Mehndi: स्वरा भास्कर और फहद अहमद के साथ अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर लगातार शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं.बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अब फहद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज के बाद रस्मों- रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं.इस दौरान स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी शादी की रस्मों की झलकियां लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं.इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि स्वरा भास्कर अपने हाथों में फहद के नाम की मेहंदी रचाती नजर आ रही हैं.इन तस्वीरों में स्वारा भास्कर ऑरेंज कलर का खूबसूरत सूट पहने नजर आ रही हैं और इस दौरान उनके साथ फहद भी बैठे नजर आ रहे हैं. स्वरा ने अपने लुक को मांग टीका और गजरे से कम्पलीट किया है.मेहंदी के दौरान दौनों साथ में काफी इंजॉय भी करते दिख रहे हैं. दोनों एक दूजे में खोए नजर आ रहे हैंइससे पहले स्वरा भास्कर ने अपनी संगीत और हल्दी की तस्वीरें भी शेयर की थी. स्वरा ने तस्वीरें शेयर की जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी हल्दी, होली में बदल गई.इस दौरान की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सभी हल्दी के साथ-साथ होली के रंग में भी रंगे नजर आ रहे हैं.बता दें कि स्वरा भास्कर 16 मार्च को पूरे रस्मों रिवाज से फहद संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इससे पहले दोनों ने स्पेश मैरिज एक्ट के तहत एक दूजे संग कोर्ट मैरिज रचाई थी.
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
बालों में गजरा और मांग टीका में खूबसूरत लगीं स्वरा भास्कर


