― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात मानवता को कलंकित करने वाली घटना हुई। शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गई दस वर्षीय बालिका को गांव के ही तीन युवक मुंह दबाकर उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रक्तस्राव के कारण पीड़िता खबर लिखे जाने तक अचेतावस्था में है। आरोप है कि घटना की रात में थाने से भगा दिए जाने पर मंगलवार को पीड़िता को लेकर स्वजन पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मिलकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अनुसूचित जाति की बालिका करीब नौ बजे शौच करने के लिए बाहर गई थी। वहीं घात लगाकर बैठे गांव के ही उसी की बिरादरी के तीन युवक उसे उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। हैवानियत की शिकार हुई बालिका रक्तस्राव अचेत हो गई। आरोपित उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गए। काफी देर तक न लौटने पर खोजने निकले स्वजन उक्त स्थान पर पहुंचे तो उसकी हालत देख पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार के लोग उसी दिन देर रात लेकर थाने पर पहुंचे तो थानेदार के न रहने की बात बात कर उसे भगा दिया गया। मंगलवार को पुत्री को साथ लेकर उसके माता-पिता पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा से मिले। पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।

Share Now...