जौनपुर धारा, सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर मोहल्ला कटरा निवासी संजय चौरसिया के पुत्र धीरज चौरसिया के द्वारा पिछले पाँच वर्षों से शारदीय नवरात्रि पर अपने हाथों की कारीगरी द्वारा मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा बनाई जा रही है व नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के सभी स्वरूपों की पूजा आराधना विधि विधान से किया घर में ही जाता है,धीरज चौरसिया द्वारा बनाई गई। मां दुर्गा की प्रतिमा मोहल्ले वालों के लिए चर्चा का विषय बना रहता है। धीरज चौरसिया के पिता संजय चौरसिया का कहना हैं कि नवरात्रि आने से पहले ही उनका लड़का धीरज चौरसिया मां की प्रतिमा बनाने में तन मन धन से लग जाता है। वह नवरात्रि शुरू होने से पहले ही वह माँ की प्रतिमा का निर्माण अपने हाथों से कर लेता है। वह अन्य पंडालो के श्रद्धालु की भांति घर में 9 दिन तक विधि विधान से मां का पूजन अर्चन करता है सभी पंडालो श्रद्धालु की भांति की वह मां का विसर्जन दशवे दिन कर देता है।
― Advertisement ―
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी
जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
बालक द्वारा बनाई गई मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा



