जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नगर पंचायत निवासी आभूषण व्यवसाई प्रिंस सेठ पुत्र जवाहर सेठ अपनी कार से मंगलवार को जौनपुर हनुमान घाट स्थित अपनी दुकान पर जाने के लिए घर से निकले थे। बिथर गांव के पास दिन में लगभग ग्यारह बजे हाईवे पर अचानक सामने आ गए एक बालक को बचाने में उन्होंने गाड़ी को दाएं मोड़ दिया। कार की रफ्तार अधिक होने की वजह से डिवाइडर से टकराकर कार कई बार पलट कर दूसरी तरफ स्थित नारियल के पेड़ से टकरा गई। हालांकि कार चला रहे प्रिंस सेठ ने सीट बेल्ट भी लगाया हुआ था तथा घटना के बाद एयरबैग खुल जाने की वजह से वह बाल-बाल बच गए। सर में हल्की चोट ही आई। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
बालक को बचाने में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक घायल

Previous article
Next article


