Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाल कावरियों ने निकाली भव्य कावर यात्रा

बाल कावरियों ने निकाली भव्य कावर यात्रा

केराकत। श्री काली कावरिया संघ के तत्वावधान में रविवार को बाल कावरियों की भव्य कावर यात्रा निकाली गई। सुबह बाबाघाट से सैकड़ों की संख्या में दो वर्ष से लेकर 15वर्ष तक के बाल कांवड़ियों ने मांगोमती का पवित्र जल लेकर पूरे नगर में ढ़ोल-ताशों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नंगे पांव पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा में विभिन्न प्रकार कि झाकियों का भी प्रदर्शन हुआ। बाबाघाट से शुरू हुई यह यात्रा दलालटोला, मेहंदीतला, नरहन, हाश्मीनगर, सरायबीरु, शेखज्यादा, सिहौली होते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा स्थित ऐतिहासिक गोमतेश्वर महादेव मंदिर तक पहुँची। बच्चों ने मंदिर परिसर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान पूरा वातावरण शिवमय हो गया। बाल कावरियों ने संस्था के पदाधिकारियों के नेतृत्व में अनुशासन के साथ भक्ति गीतों की धुन पर झूमते हुए यात्रा पूरी की। स्थानीय लोग जगह-जगह जलपान एवं स्वागत के साथ कावरियों का उत्साहवर्धन करते नजर आए। काली कावरिया संघ पिछले दो दशकों से इस पावन परंपरा का निर्वहन कर रहा है और लगातार युवा पीढ़ी में भक्ति, सेवा और अनुशासन की भावना को संजोने का कार्य कर रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम अत्यंत शांतिपूर्ण और श्रद्धा से सम्पन्न हुआ। पद यात्रा में प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कि गई थी जहाँ पुलिस के जवान केराकत क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे वही पदयात्रा के साथ भी तैनात दिखी।

Share Now...