― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरबादल और ठण्डी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

बादल और ठण्डी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

  • भीषण गर्मी में लोगों ने ली राहत की सांस

जौनपुर धारा,जौनपुर। ठण्डी हवाओं व आसमान में छाले बादलों के कारण बुधवार को दिन में उमस भरी गर्मी से राहत मिला। सुबह से ही हवा तेज के कारण बादल उमड़ते रहे और सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। धूपछांव की स्थिति होने के कारण मौसम सुहाना बना रहा। हवाओं ने तपिश और उमस से लोगों को काफी राहत दिलाया। आसमान में बादलों की मौजूदगी धूप की राह में रोड़ा बनने लगी है। ऐसे में तेजी से बढ़ रहा तापमान नियंत्रण में रहा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के बीच हल्की बुंदा-बांदी भी हुई। इधर, मौसम सुहाना होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में आए बदलाव के चलते सुबह से ही बदली बारिश का मौसम होने के कारण तापमान में गिरावट आई है, इसके चलते मौसम का मिजाज खुशनुमा बन गया है। मई का महिना आम तौर पर तापमान वृध्दि का रहता है। मौसम में बदलाव के कारण लोग घरों से निकलने लगे, आलम यह रहा कि सड़को में चहलकदमी देखने को मिली।

Share Now...