― Advertisement ―

spot_img

रज्जू भैया संस्थान में स्नातक परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू

जौनपुर। Jaunpur University Exam News के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान में गुरुवार से...
Homeअपना जौनपुरबाइक से गिरकर एक घायल, दो की मौत

बाइक से गिरकर एक घायल, दो की मौत

  • घर में थी बहन की विदाई, सामान लेने जा रहे थे तीनों युवक
  • परिवार में सबसे छोटा लड़का था आंनद, 30 जनवरी को बहन की हुई थी शादी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के दरीबा बाईपास के पास रविवार की सुबह एक बाइक पर तीन सवार युवक अपनी मोटरसाइकिल लेकर गिर गयें, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी,एक की  हालत नाजुक बताई जा रही है। मकदूमपुर ताड़तला निवासी आंनद सोनकर उम्र 15वर्ष व अमित सोनकर उम्र 16वर्ष पुत्रगण रामदास व आंनद सोनकर के मौसी का लड़का श्याम बाबू उम्र 19वर्ष पुत्र संजय सोनकर निवासी हरिहरपुर थाना चंदवक तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बाजार से सामान लेने जा रहे थे। दरीबा के पास अपनी बाइक लेकर फिसल गयें जिससे काफी चोट लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों युवकों को जिलाचिकित्सालय ले गयी जहाँ पर चिकित्सकों की टीम ने आंनद सोनकर व श्याम बाबू की मौत होने की पुष्टि की तथा अमित सोनकर घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। थानाप्रभारी सुरेंद्रनाथ सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर का सबसे छोटा लड़का आंनद था। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वही माँ अनिता देवी व परिवार के अन्य लोगों का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों के आँखों से आसूं टपक पड़े। मां अनिता देवी की चीख पुकार से माहौल पूरी तौर से गंभीर नजर आया। लोगों के बीच यही चर्चा होती रही कि अब उसके मां-बाप की पहाड़ सरीखी जिंदगी अब कैसे बीतेगी।

Share Now...