मुगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोहल्ला कटरा स्थित गौरी डेरी के पास 14 अक्टूबर मंगलवार की सुबह मोहल्ला अंजही निवासी प्रदीप केसरवानी अपनी बाइक लेकर जा रहे थे तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर के पिछले पहिए से धक्का लग जाने के कारण में बाइक लेकर जमीन पर गिर गए तभी अचानक बाइक् में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी और बालू डालकर आग पर काबू पा लिया था। तब तक आग की लपटे हो बाइक को अपने चपेट में ले लिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदीप केसरवानी बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बाइक लेकर गिर गए बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग भड़क गई। इस हादसे बाइक सवार के पैर में चोट आई हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या पेट्रोल लीक होने से यह हादसा हुआ हो सकता है।
― Advertisement ―
बाइक में अचानक लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Previous article


