जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर फोरलेन को पैदल ही पार करते समय बाइक सवार की चपेट में आकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी 7 वर्षीय बालिका मानवी व 20 वर्षीय अंकिता बाइक सवार की चपेट में आ गयी जिससे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मानवी को मृत घोषित कर दिया और युवती की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
― Advertisement ―
महंगाई की मार और गैस किल्लत के बीच पिसती आम जनता
देश में बढ़ती गैस किल्लत और महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जमाखोरी और प्रशासनिक विफलताओं के बीच गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
बाइक की चपेट में आने से बालिका की मौत, युवती घायल

Previous article


