Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबाइक की आमने सामने की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

बाइक की आमने सामने की टक्कर में चार घायल, दो रेफर

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक औड़िहार मार्ग पर बगेरवा गांव के सामने दो बाइकों के आमने सामने के टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रामगढ़ गांव निवासी जीउत निषाद के दोनों पुत्र 18वर्षीय प्रशांत व 17वर्षीय अच्छेलाल द्वितीय पाली की परीक्षा देने पतरही स्थित विद्यालय बाइक से जा रहे थे वहीं से प्रथम पाली की परीक्षा देकर घोड़दौड़ निवासी अब्दुल रज्जाक का पुत्र सलाउद्दीन व बगेरवा निवासी धर्मेंद्र यादव का पुत्र शिवम बाइक से आ रहे थे। बगेरवा गांव के सामने-आमने सामने टक्कर हो गई। चारों जख्मी हो गए, सभी को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सलाउद्दीन व शिवम को ट्रामा सेंटर भेज दिया।